सेविकाओं का प्रधानमंत्री के समक्ष प्रदर्शन 6 व 7 को
मधुबनी। बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ प्रखंड इकाई बाबूबरही की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सह जिला सचिव रीता कुमारी की अध्यक्षता में हुई है।
मधुबनी। बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ प्रखंड इकाई बाबूबरही की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सह जिला सचिव रीता कुमारी की अध्यक्षता में हुई है। मौके पर उपस्थित संघ के जिला संरक्षक कन्हैया पाण्डे ने कहा कि सरकार सेविकाओं के उचित मांगों की अनदेखी कर रही है। अपने अधिकार के प्राप्ति के लिए सेविकाओं को आंदोलन को गति प्रदान करनी होगी। प्रखंड अध्यक्ष ने कही कि अपने उचित मांगों के समर्थन में 6 एवं 7 दिसम्बर को दिल्ली में प्रधानमंत्री के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। अधिक से अधिक सेविकाओं को इस प्रदर्शन में शिरकत करने के लिए 4 दिसम्बर को दिल्ली चलने का आह्वान किया गया। कहा गया कि 5 से 8 दिसम्बर तक देश की सभी आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेगी। तत्संबंधी सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दिया गया है। बैठक में नीता, रेणु, विभा, राजकुमारी, रंजू, सुधा, रीता, पुष्पा, अंजुम निशा, करीना, किरण, अनीता सहित अन्य सेविका मौजूद थीं।