सीएम के सात निश्चय से विकास को नई दिशा
मधुबनी। जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सह जिला पार्षद विक्रमशीला देवी ने कहा है कि मुख्यमंत
मधुबनी। जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सह जिला पार्षद विक्रमशीला देवी ने कहा है कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय से सूबे के विकास को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने कहा कि सीएम के सात निश्चय का वे जिला पार्षद एवं जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ की अध्यक्ष की हैसियत से भूरि-भूरि प्रशंसा व समर्थन कर रहीं हैं। साथ ही सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों से भी सात निश्चय को तहेदिल से समर्थन देने का अनुरोध करते हुए मिलजुलकर बिहार के विकास हेतु अपनी क्षमता व ऊर्जा का सदुपयोग करने की अपेक्षा रखती हूं। ताकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का ग्राम स्वराज स्थापित हो सके। जिला पार्षद व जदयू नेत्री विक्रमशीला ने कहा कि आगामी 02 अक्टूबर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दहेज विरोधी एवं बाल विवाह विरोधी अभियान का आगाज करने जा रहे हैँ। मुख्यमंत्री नारी उत्थान, कन्या भ्रूण हत्या निषेध, बालिका मृत्यु दर में कमी, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, महिलाओं में कुपोषण को दूर करने के प्रति भी गंभीर व ²ढ़संकल्पित हैं। उन्होंने इस अभियान में सभी पंचायत प्रतिनिधियों व ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों से महती व निर्णायक भागीदारी हेतु भी आह्वान की है।