अतिक्रमण खाली करने को कहा तो की मारपीट
मधुबनी। अतिक्रमित जमीन को खाली करने को कहने पर गाली-गलौज, मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना
मधुबनी। अतिक्रमित जमीन को खाली करने को कहने पर गाली-गलौज, मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना सकरी थाना क्षेत्र के सनौर धनुषी की है। सनौर धनुषी निवासी मुसहर मंडल के बेटे भरत मंडल ने ग्रामीण ललन झा से वर्ष 2014 में खाता सं. 411 खेसरा नं. 1042 पुराना व 1049 नया रजिस्ट्री करवाई थी। जिसे उत्तर दिशा की ओर से ग्रामीण फेकन मंडल के बेटे रामदुलार मंडल ने हड़प लिया है। उक्त जमीन पर जबरन कब्जा कर बैठा है। खाली करने को कहने पर गाली-गौल करने लगता है। उक्त विवाद को ले कोर्ट में मामला भी चल रहा है। मंगलवार को भी उक्त मामले को लेकर रामदुलार मंडल उनकी पत्नी रामरति देवी व पुत्री पूनम देवी गाली-गलौज करने लगे। भरत मंडल ने गाली देने से मना किया तो सब मिलकर मारने-पीटने लगे। मारपीट की आवाज सुन पुत्र श्रवण मंडल व बहू अरहुलिया देवी बचाने आई तो उन लोगों ने उन्हें भी मारा-पीटा और उनकी बहू के साथ अभद्रता की। आवाज सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े तब वे लोग वहां से भागे। भरत मंडल के फर्द बयान पर रामदुलार मंडल, उनकी पत्नी व पुत्री के विरुद्ध सकरी थाना में कांड सं. 73/17 दर्ज किया गया है।