हरी एवं वर्मी कंपोस्ट के प्रयोग को दें बढ़ावा
मधुबनी। खुटौना प्रखण्ड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा),
मधुबनी। खुटौना प्रखण्ड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), मधुबनी के तत्वावधान में खरीफ महाभियान 2017 के अन्तर्गत प्रखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखण्ड आत्मा अध्यक्ष कृष्णदेव कुशवाहा की अध्यक्षता एवं बीएओ पवन कुमार यादव द्वारा संचालित इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखण्ड प्रमुख आरपी मंडल ने किया। श्री मंडल ने कहा कि किसानों को इस कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। जिप सदस्य तजमुल हुसैन ने खरीफ अभियान या अन्य किसी अभियान के तहत संचालित कार्यक्रमों को वास्तविक रूप से लाभकारी बनाए जाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के लिए जिन लाभों या रियायतों की घोषणा करती है, उन्हें सही तरीके से सही समय पर, सही लाभुकों तक पहुंचाना चाहिए। जिप सदस्य अरविन्द कुमार महतो के सम्बोधन के उपरान्त बीएओ पवन कुमार यादव ने प्रखण्ड में खरीफ धान की खेती की स्थिति को आंकड़ों के साथ प्रस्तुत किया और कहा कि सरकार द्वारा भेजे गए खाद तथा बीज इत्यादि सरकारी निर्देशानुसार किसानों के बीच वितरित की जाती है। कृषि विशेषज्ञ अनन्त कुमार मिश्र ने कहा कि किसान स्वयं वैज्ञानिक होते हैं और आज के किसानों को फसल चक्र तथा कीट प्रबंधन की अच्छी जानकारी होती है। उन्होंने हरी चादर योजना के अन्तर्गत नेत्रजन खाद हेतु ढैंचा एवं मूंग की खेती की विधियां पर प्रकाश डाला। कृषि विशेषज्ञ संजीव कुमार झा ने वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने की विधि बताते हुए रासायनिक खादों के प्रयोग को कम से कम आधा करने की सलाह दी। हरिश्चन्द्र ¨सह ने पौधों में लगने वाले रोगों के रोकथाम एवं कीट नियंत्रण पर प्रकाश डाला। ई. शंकर ¨सह ने श्रीविधि से धान की खेती एवं ट्रांसप्लांटेशन की वैज्ञानिक तकनीकि से किसानों को अवगत कराया तथा नर्सरी में बीज डालने से पहले बीजोपचार की विधि बताई। कौशल किशोर ने किसानों के लिए सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में सभी कृषि समन्वयक तथा किसान सलाहकार सक्रिय रूप से उपस्थित थे।