आधी आबादी का उत्साह दिखा चरम पर
मधुबनी। घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र में हुए पंचायत चुनाव के मतदान में आधी आबादी का उत्साह चरम पर देखी गई
By Edited By: Published: Thu, 26 May 2016 10:43 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 10:43 PM (IST)
मधुबनी। घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र में हुए पंचायत चुनाव के मतदान में आधी आबादी का उत्साह चरम पर देखी गई। कडी़ धूप एवं चिलचिलाती गर्मी में भी महिला मतदाता घंटों कतारबद्व होकर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से लोग मतदान केन्द्र पहुंच कतारबद्व होकर अपने मतदान का प्रयोग कर लोगतंत्र के महापर्व को मनाने का काम किया। इस दौरान मतदान केन्द्र 168 ब्रह्मोतरा में पहुंची महिला मतदाताओं ने वैसे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की बात कही जो पंचायत के सम्रग विकास की सोच रखे। युवा भी काफी बढ़-चढ़कर अपने-अपने चहेते उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। वहीं बुजुर्ग ने भी अपने या अपने परिजन के सहारे मतदान केन्द्र तक पहुंचकर मतदान करने का काम किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें