मतदान को पर्व की तरह मनाया
मधुबनी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रारंभ होते ही विभिन्न बूथों पर महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों का
मधुबनी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रारंभ होते ही विभिन्न बूथों पर महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बनता था। विभिन्न सुसज्जित परिधानों में महिलाएं किसी पर्व की तरह चुनावी महासमर पर्व में अपनी हिस्सेदारी निभाने बूथ की ओर जाती दिखीं। कई बूथों पर कतारबद्ध महिलाएं तो कई बूथों पर अपनी प्रतीक्षा में लंबी इंतजार करते बैठी महिला मतदाता दिखीं। रहुआ संग्राम पंचायत के खरीक बूथ संख्या 249, 250 एवं 251 पर दो ऐसे बुजुर्ग दिखे जो अपनी 95 बसंत पार कर चुके थे। दो लाठी के सहारे भोला यादव तथा अपने परिजन के सहारे रामचन्द्र नरसरिया वोट डालने पहुंचे थे। पूछने पर बताया पंचायतक विकास लेल वोट डालय एलिये हं। इसी तरह नए वोटर रहुआ संग्राम की श्रेया कुमारी ने बताया कि पहली बार वोट डालने में बड़ा मजा आ रहा है और उन्हें वोट की ताकत का एहसास भी हो रहा है।