चुनावी ड्यूटी से लापता स्वास्थ्यकर्मी की बरामदगी को लेकर जाम
मधुबनी। चुनावी ड्यूटी से लापता स्वास्थ्यकर्मी की बरामदगी को लेकर पीड़ित परिवार ने स्थानीय लोगों के सा
मधुबनी। चुनावी ड्यूटी से लापता स्वास्थ्यकर्मी की बरामदगी को लेकर पीड़ित परिवार ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गुरुवार को अंधराठाढ़-झंझारपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बंद के समर्थन में सैकड़ों लोग सड़क पर जुट गए। लोग प्रशासन की असंवेदनशीलता के खिलाफ काफी आक्रोशित थे और जल्द से जल्द लापता कर्मी की बरामदगी की मांग कर रहे थे। लोगों ने अस्पताल की सेवा को भी बंद कर दिया। इनडोर आउटडोर और इमरजेंसी सेवाएं भी पूरी तरह ठप रही। वार्ता करने पहुंचे प्रखंड शिक्षा अधिकारी बिरेंदर प्रसाद के समझाने का भी लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा। लोग हरहाल में जिलाधिकारी और एसपी से वार्ता करने की जिद पर अड़े थे। खबर लिखे जाने तक पीड़ित परिवार और लोग वहीं जमे थे। लोग अधिकारियों से आश्वाशन नहीं सार्थक परिणाम की मांग कर रहे थे।
क्या है मामला :
बासोपट्टी प्रखण्ड के जानकी नगर में मतदान कराने गए अंधराठाढ़ी रेफरल अस्पताल का एक स्वास्थ्यकर्मी 22 मई की शाम से लापता है। प्रशासनिक स्तर पर काफी खोजबीन के बाद भी किसी तरह का कोई सुराग नहीं मिलने पर कर्मी के लापता होने के संबंध में एक सनहा अंधराठाढी़ थाना में दर्ज कराया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बासोपट्टी प्रखंड में 22 मई को पंचायत चुनाव के आठवें चरण का मतदान होना था। अंधराठाढी़ रेफरल अस्पताल में कार्यरत रत्नेश मिश्र उम्र लगभग 50 वर्ष की ड्यूटी प्रखण्ड के जानकीनगर में बूथ संख्या 26 पर लगाई गई थी। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बासोपट्टी के अनुसार वे अच्छे से अपना ड्युटी करके सारे पेपर वगैरह जमा करके शाम को वहॉ से निकल गए थे। मगर अगले दिन जब वो घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। किसी तरह का कोई भी सुराग पाने में नाकाम रहने पर मंगलवार को परिजनों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। और इस गुमशुदगी के संबंध में एक सनहा अंधराठाढी़ थाना में दर्ज कराया। परिजनों के अनुसार 22 तारीख की सुबह उनसे आखिरी बार मोबाइल पर बात हुई थी। घर वालों के अनुसार वो काफी बीमार चल रहे थे। और इस हालत में भी उनसे चुनावी ड्यूटी लेना मानवता के भी खिलाफ है। चिकित्सा प्रभारी प्रेम शंकर झा ने बताया की उनको ढूंढने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में वे लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। बासोपट्टी पुलिस भी एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। उनके इस तरह लापता होने से पूरा परिवार और अस्पताल के उनके सहकर्मी सदमे में हैं। सहकर्मियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द उन्हें ढूंढने की अपील की है।