बूथों पर रहेगा सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध : डीएम
मधुबनी। हरलाखी विधान सभा उपचुनाव की सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस विधान सभा में कुल
मधुबनी। हरलाखी विधान सभा उपचुनाव की सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस विधान सभा में कुल 242 बूथों पर 13 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। बूथों पर सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया है। इस उपचुनाव हेतु मतदान में 1474 मतदान कर्मी तथा 1434 पुलिस कर्मी को प्रतिनियुक्त किया गया है। उक्त बातें गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल ¨सह ने समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने इस क्षेत्र के मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। डीएम ने कहा कि वोटर पर्ची का वितरण किया जा चुका हे। फिर भी मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथ के बाहर बीएलओ तैनात रहेंगे। साथ ही कहा कि इस उपचुनाव में सभी बूथों को आदर्श बूथ बनाया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना कर दी गई है। जबकि भारत-नेपाल सीमा तथा अंतरर्जिला सीमा को शुक्रवार की शाम पांच बजे से मतदान समाप्ति तक के लिए सील कर दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि सभी बूथों पर पर्दानशी महिला वोटरों की पहचाने हेतु महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 228 मतदान केन्द्रों पर एण्ड्रायड मोबाइल कर्मी, 50 बूथों पर लाइव वेबका¨स्टग, 10 बूथों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। इस उपचुनाव में कुल 9 उम्मीदवार हैं, जिसमें एक महिला उम्मीदवार शामिल हैं। शांतिपूर्ण मतदान हेतु 604 शस्त्र जमा कराया गया है। निरोधात्मक कार्रवाई के तहत 852 व्यक्तियों से बाउंड डाउन कराया गया है। 400 वारंटियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। 33 व्यक्तियों के विरूद्ध सीसीए के तहत आदेश पारित किया गया है। वाहन जांच के दौरान 6.92 लाख रुपये दंड वसूला गया है। फ्लाइंग स्कवायड द्वारा 7,42,580 रुपये तथा 13 हजार नेपाली मुद्रा एवं एसएसटी द्वारा 4.76 लाख रुपये व 2.10 लाख नेपाली मुद्रा जब्त की गई है। आचार संहिता उल्लंघन को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। हरलाखी विधान सभा क्षेत्र में कुल 2,58,371 मतदाता हैं।वहीं एसपी ने कहा कि हरलाखी विस उपचुनाव में पुख्ता सुरक्षा के लिए छह कंपनी सीपीएफ व सात कंपनी बीएमपी को तैनात किया गया है। वहीं इस विधान सभा क्षेत्र को तीन जोन व 22 सेक्टरों में बांटा गया है। जिले की सीमा को 32 स्थानों पर तथा सीमावर्ती जिलों की सीमा में 12 जगहों पर सील किया गया है। भरत-नेपाल सीमा पर 55 चेक प्वाइंट बनाया गया है। बज्रगृह की सुरक्षा हेतु त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अंदरुनी घेरा सीआरपीएफ, मध्यम घेरा बीएमपी तथा बाहरी घेरा डीएपी को सुरक्षा हेतु सौंपा गया है। प्रेसवार्ता में उप निर्वाचन पदाधिकारी बिनोद कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी जयशंकर कुमार भी थे।