बिहार सरकार के खिलाफ जनाक्रोश : राधामोहन
मधुबनी। यह उप चुनाव हरलाखी की जनता के लिए सच्चाई का चुनाव है। आज बिहार में हर तरफ बलात्कार, लूटए डकै
मधुबनी। यह उप चुनाव हरलाखी की जनता के लिए सच्चाई का चुनाव है। आज बिहार में हर तरफ बलात्कार, लूटए डकैती, अपरहरण का कोहराम मचा हुआ है। इस उप चुनाव में आप एनडीए समर्थित उम्मीदवार सुधांशु शेखर को को वोट देकर जिताएं। जिससे यह जीत महागठबंधन के गाल पर एक तमाचा होगा कि जिस विश्वास के साथ नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया था, जनता के विश्वास को तोड़कर नीतीश कुमार बिहार की दुर्गति कर दी है। यह वंशवाद की दो महिने की सरकार आगे नहीं बल्कि कई महीने पीछे चल रही है और बिहार को बर्बादी की ओर लेकर जा रहा है। आज बिहार में शिक्षा का माकूल व्यवस्था नहीं होने के कारण हमारा करोड़ों रुपया सालाना बाहर जा रहा है। षिक्षकों को बढ़ावा देने के वजाय उनकी उपेक्षा कर रहा है। जिससे गरीब तबके के बच्चें पुरी तरह कमजोर होता जा रहा है। आजादी के 68 साल बाद भी अबतक बिहार में एक समान शिक्षा नहीं दी जा रही है। हम गरीब तबके लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। ये बातें हरलाखी के पिपरौन में जनसंपर्क के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रिय मंत्री राधामोहन ¨सह ने कही। उन्होंने यह भी कहा कि दिवंगत विधायक हमारे स्व. बसंत कुशवाहा जी शपथ ग्रहण से कुछ देर पहले ही चल बसे व एक भरा पूरा परिवार को बेसहारा कर गए। एक सीट से सरकार न तो बनती है और नही बिगड़ती है। इसलिए सुधांशु कुमार के आंसू को देखकर ही यहां की जनता एक बार पुन: वोट कर स्व. बसंत जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजली अर्पित कर धोखेबाज कांग्रेस के अन्याय से बचेगें। क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता में बिहार सरकार के खिलाफ जनाक्रोश देखने को मिला व सुधांशु शेखर भारी मतों से विजयी प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताते चले कि पिपरौन, गंगौर, साहरघाट, सोबरौली समेत अन्य जगहों पर मतदाताओं से जनसंपर्क कर एनडीए प्रत्याशी सुधांशु शेखर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मौके पर अनिल ¨सह, मो.आलम, मनीष ¨सह, अजय भगत, राकेश महतो, बंटी ¨सह, मोहन साफी, दीपक प्रसाद, रामबहादुर ठाकुर व सोहन साफी सहित अन्य लोग मौजूद थे।