Move to Jagran APP

बिहार सरकार को जनता की तनिक भी ¨चता नहीं

मधुबनी। हरलाखी में महागठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार के प्रति जनता का आक्रोश वृह्द तौर पर दिखाई द

By Edited By: Published: Fri, 12 Feb 2016 01:57 AM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 01:57 AM (IST)
बिहार सरकार को जनता की तनिक भी ¨चता नहीं

मधुबनी। हरलाखी में महागठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार के प्रति जनता का आक्रोश वृह्द तौर पर दिखाई दे रहा है। यहां की जनता प्रबुद्ध है। यह माता जानकी व माता गिरजा का स्थान है। जनता एनडीए समर्थित उम्मीदवार दिवंगत विधायक स्व. बसंत कुशवाहा के पुत्र सुधांशु शेखर के पक्ष में मतदान कर विजयी बनाने का काम करेगी। क्योंकि सुधांशु शेखर स्वच्छ व बेदाग छवि के हैं। युवाओं के बीच इनकी लोकप्रियता बनी हुई है और जनता अपनी भलाई खुद समझ रही है। ये बातें भाजपा प्रदेश मंत्री मृत्युजंय झा ने जनसंपर्क के दौरान साहरघाट में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने यह भी कहा कि स्व. बसंत कुशवाहा ने जो सपना देखा था, उसे पूरा करने के लिए उनका पुत्र आपलोगों से आशीर्वाद मांगने आया है। आज सूबे में हर तरफ हत्या, डाका, लूट जैसी आपराधिक घटनाओं को सुशासन की सरकार के आंख के सामने हो रहा है। लेकिन सरकार को बिहार की जनता की तनिक भी ¨चता नहीं है। इसलिए पूरा बिहार हरलाखी के जनता के फैसले पर टकटकी लगा देख रही है। मौके पर देवानंद मिश्र सुमन के अलावे बिस्फी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष महानंद मिश्र, उमेश मेहता, नंदकिशोर प्रसाद, विनोद साह, सांसद प्रतिनिधि सीताराम साह, दुर्गा राय, अनिल कुमार चौधरी, विनोद कुमार शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.