धान अधिप्राप्ति को ले बैठक
मधुबनी। अंधराठाढ़ी दक्षिण पंचायत पैक्स का खरीफ विपणन मौसम 2015-16 में धान अधिप्राप्ति हेतु बैठक किसा
By Edited By: Published: Sat, 28 Nov 2015 11:41 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2015 11:41 PM (IST)
मधुबनी। अंधराठाढ़ी दक्षिण पंचायत पैक्स का खरीफ विपणन मौसम 2015-16 में धान अधिप्राप्ति हेतु बैठक किसानों के साथ की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार झा ने की। इस बैठक में धान अधिप्राप्ति कार्य को लेकर कृषकों का डाटा सम्बन्धी प्रतिवेदन भी तैयार किया गया। बैठक में अध्यक्ष श्री झा ने किसानों से अधिक से अधिक धान पैक्स के माध्यम से बेचने की अपील की। श्री झा ने ये भी कहा कि किसानों को राशि का भुगतान सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से किया जाएगा। इस बैठक में राजेंद्र मिश्र, रामचंद्र महतो, प्रेम लाल राय, मनोज कुमार झा, सरिता देवी, सुनीता देवी और माला देवी सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य और अनेक किसान भी शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें