बूथों का किया भौतिक सत्यापन
मधुबनी। झंझारपुर के बीडीओ रूपेंद्र कुमार झा व बीइओ शंभू शरण ¨सह ने संयुक्त रूप से झंझारपुर प्रखंड के
मधुबनी। झंझारपुर के बीडीओ रूपेंद्र कुमार झा व बीइओ शंभू शरण ¨सह ने संयुक्त रूप से झंझारपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले कई बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने बताया कि कमला बलान पश्चिम के कई बूथों पर एक ही चापाकल उपलब्ध है। जिस कारण अतिरिक्त चापाकल लगाने की दिशा में प्रशासन काम कर रहा है। कहा कि रैंप वगैरह की स्थिति सही पाई गई है। उत्त्क्रमित मवि नारायणपुर में अधिकारी द्वय जब भौतिक सत्यापन को पहुंचे तो वहां प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र झा अनुपस्थित थे। श्री झा नोटिस में लिख कर गए थे कि वे मासिक संगोष्ठी में भाग लेने बीआरसी जा रहे हैं। बीडीओ के साथ उपस्थित बीईओ ने हैरानी प्रगट करते हुए कहा कि बीआरसी में कोई मासिक गोष्ठी आयोजित ही नहीं है। बीडीओ ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि संबंधित प्रधानाध्यापक से कारण पृच्छा की जाएगी।