लौकहा विधानसभा के एनडीए के घोषित प्रत्याशी ने किया कोर्ट में सरेंडर
मधुबनी। लौकहा विधानसभा क्षेत्र के एनडीए के घोषित प्रत्याशी प्रमोद प्रियदर्शी ने बुधवार को झंझारपुर क
मधुबनी। लौकहा विधानसभा क्षेत्र के एनडीए के घोषित प्रत्याशी प्रमोद प्रियदर्शी ने बुधवार को झंझारपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। कोर्ट में सरेंडर करने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा किया गया। प्रियदर्शी के अधिवक्ता विजय कुमार ¨सह एवं रीतू कुमारी ने बताया कि लौकहा के ललमनियां थाना एवं खुटौना थाना में दर्ज बिहार सम्पति विरुपण अधिनियम के मामले में सरेंडर किया गया है। सरेंडर के बाद प्रथम क्षेणी न्यायिक दंडाधिकारी एम. मिश्रा एवं देवेश कुमार की कोर्ट ने उन्हें जमानत पर छोड़ा है।
क्या है मामला :
बीते 2 अप्रैल को कांड संख्या 62 के तहत ललमनियां थाना में एवं दिनांक 23 मार्च को कांड संख्या 19 के तहत खुटौना थाना में आदर्श आचार संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रमोद प्रियदर्शी ने बताया कि दोनों जगहों पर हुंकार रैली का पोस्टर समय से हटाया नहीं जा सका था। इसी मामले में दोनों जगहों पर प्रत्याशी बने प्रियदर्शी को नामजद किया गया था।