एनडीए से घबराकर जनता को दिखा रहे हैं लॉलीपॉप
मधुबनी। चुनाव के नजदीक आते ही सूबे के मुखिया नीतीश कुमार एनडीए से घबराकर जनता को लॉलीपॉप दिखाने का क
मधुबनी। चुनाव के नजदीक आते ही सूबे के मुखिया नीतीश कुमार एनडीए से घबराकर जनता को लॉलीपॉप दिखाने का काम कर रहे हैं। बिहार में एनडीए की हवा चल रही है। आज नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के अंदर चार क्षेत्रों में चार रैलियां हुई है। और जिस उत्साह के साथ सूबे के युवाओं ने रैली में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया वह बिहार में परिवर्तन का संकेत हैं।
उक्त बातें भाजपा के निर्वतमान जिला अध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर ने पार्टी द्वारा चल रहे महाजन संपर्क अभियान के दौरान गुरूवार को मधवापुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एक सितंबर से पार्टी के द्वारा जिले में महाजन संपर्क अभियान चलाया जा रहा हैं। जिले में भाजपा के एक लाख 75 हजार से अधिक मिसकौल के माध्यम से लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली है।
मौके पर भाजपा के मधवापुर प्रखंड अध्यक्ष कानाथ मिश्र, विधान सभा समन्वक संजिब पांडय, प्रवासी काशीनाथ कार्यकर्ता खुशहाल ¨सह रावत, उपाध्यक्ष सुरेश महतो, महामंत्री प्रदीप महतो सहित बड़ संख्य में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।