कांग्रेसजनों में उत्साह
मधुबनी। कांग्रेस पंचायती राज विभाग के अध्यक्ष शिवेश झा और विपिन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर
By Edited By: Published: Thu, 03 Sep 2015 12:17 AM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2015 12:17 AM (IST)
मधुबनी। कांग्रेस पंचायती राज विभाग के अध्यक्ष शिवेश झा और विपिन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा जमीन अधिग्रहण बिल अध्यादेश वापस लेना कांग्रेस पार्टी और युवा नेता राहुल गांधी की जीत है। किसानों के हित में राहुल गांधी ने आंदोलन कर सरकार पर दवाब बनाया और उसे पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। इसलिए राहुल जी की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। मधुबनी के कांग्रेसजनों में उत्साह का संचार हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें