पूर्णिमा पर भैरवा शिवालय में शांतिपूर्ण जलाभिषेक
मधुबनी। विस्फी प्रखंड के भैरवा में उगना महादेव पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण व सामाजिक
मधुबनी। विस्फी प्रखंड के भैरवा में उगना महादेव पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण व सामाजिक सदभाव के साथ सावन के पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के बाद संपन्न हो गया। भैरवा उगना माहादेव पर जलाभिषेक को लेकर विगत एक माह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व पुलिसिया चाक चैबंद व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं की जलाभिषेक कार्य चल रहा था। जलाभिषेक को लेकर जहां चप्पे चप्पे में पुलिस की जावानों को तैनात किया गया था। भैरवा मंदिर परिसर से बलहाघाट तक दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती किया गया था जबकि एक सौ से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये गये थे। वही रमुनिया व भैरवा में मेटल डिडेक्टर तथा आधे दर्जन स्थानों पर वाच टावर लगाये गये थे। 150 से अधिक दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस के जावान के द्वारा पेट्रो¨लग किया जा रहा था। प्रशासन के द्वारा चाक चैाबंद व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं को हर संभव सहयोग, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, मेडिकल टीम को सक्रिय रहने, मंदिर परिसर में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था के कारण सामाजिक सदभाव व शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारा के साथ जलाभिषेक संपन्न हो गया। जलाभिषेक को लेकर मधुबनी के डीडीसी हाकिम प्रसाद, एसपी मो अख्तर हुसैन, एएसपी ऐके पांडेय, एसडीएम गणेश कुमार, डीएसपी निर्मला कुमारी, पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार, विस्फी के बीडीओ मनोज कुमार, बेनीपट्टी के बीडीओ डा अभय कुमार सहित जिला के आला अधिकारी व पदाधिकारी दल बल के साथ कैंप करते रहे।
बिस्फी : प्रखंड क्षेत्र के भैरवा गांव स्थित शिवालय में आज श्रावनी पूर्णिमा के मौके पर हजारों कांवरियों ने प्रसासन की देखरेख में शांतिपूर्वक जलाभिषेक किया। इससे प्रसासन को भी अब राहत मिली। आज के जलाभिषेक के लिए भी रविवार को ही बलहा चौकसे शिवालय क रौशनी की व्यवस्था के साथ सीसीटीवी, वीडियो कैमरा एवं पुलिस जवान भी तैनात किए गए थे। बीते रविवार को ही एसडीओ गणेश कुमार यादव एवं डीएसपी निर्मला कुमारी भैरवा आकर स्थिति की समीक्षा की। पुन: प्रखंड मुख्यालय पर आकर बीडीओ मनोज कुमार राय, सीओ रीतेश कुमार एवं थानाध्यक्ष अमित कुमार को कई आवश्यक निर्देश दिए। शनिवार को सुबह से ही कांवरियों ने जलाभिषेक प्रारंभ किया। इस समय एसडीओ गणेश कुमार, डीएसपी निर्मला कुमारी, पुलिस इंस्पेक्टर विनोद कुमार के साथ जिले के भी कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। सावन के सभी चारों सोमवारी एवं पूर्णिमा के अवसर पर शांतिपूर्ण जलाभिषेक करवाने हेतु पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने प्रशासन को धन्यवाद दिया।
बाबूबरही : सावन माह के पूर्णिमा को
कांवरियों का जत्था कमला बलान एवं सोनी नदी के त्रिवेणी संगम तट पिपराघाट
से स्नानोपरांत कांवर में जल लेकर भक्ति के साथ कांवरिए नचारी व अन्य
शिवगीतो पर नाचते ठूमके लगाते विभिन्न शिवालयों की ओर जलाभिषेक को निकल
पड़े।