Move to Jagran APP

ध्यानार्थ : ग्रामीण क्षेत्र में बंद की खबर में जोड़

मधुबनी। राजद द्वारा आहुत बिहार बंद के दौरान सोमवार को राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र के उमगां

By Edited By: Published: Mon, 27 Jul 2015 11:10 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2015 11:10 PM (IST)
ध्यानार्थ : ग्रामीण क्षेत्र में बंद की खबर में जोड़

मधुबनी। राजद द्वारा आहुत बिहार बंद के दौरान सोमवार को राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र के उमगांव, कलना व फुलहर सहित अन्य जगहों पर सभी बाजार को बंद रखा। इस दौरान सड़कों भी जाम रखा गया। मौके पर फुलहर मुखिया अनिता देवी, धनीकलाल यादव, रामप्रित यादव, कमलेष कर्ण,सिसौनी मुखिया महेंद्र राम, अषेष्वर यादव, सुल्तान अहमद, श्याम यादव, तुलसी झा, मो. शाबीर व मो. सकुर इस्माईल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

घोघरडीहा: प्रखंड राजद अध्यक्ष देवलाल यादव,पूर्व प्रमुख रामउदगार यादव,जयनन्दन यादव,अनिल पासवान,विनोद यादव के नेतृत्व मे सोमवार को राजद कार्यकर्ताओ ने स्थानीय बाजार,सरकारी कार्यालय एवं वाहन परिचालन को पूरी तरह बन्द रखा।बन्दी मे जद यू नेता व कार्यकर्ताओ ने भी बढचढ कर हिस्सा लिया।

खुटौना : राजद का बिहार बंद कार्यक्रम प्रखण्ड में शान्तिपूर्वक सम्पन्न

हुआ। जदयू कार्यकत्र्ताओं ने भी बन्द को कामयाब बनाने में सहयोग दिया। राजद

के प्रखण्ड अध्यक्ष मो. शरीफ अन्सारी की अगुआई में जिला उपाध्यक्ष काशी

यादव, युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष रामलषण यादव, महेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र

सल्हैता, संजय यादव, सुलतान अहमद, श्रवण यादव, सन्तोष ¨सह, जाकिर हुसैन,

जदयू के जिला उपाध्यक्ष वशिष्ठ मंडल, डा. पीताम्बर साह तथा मो0 फारूक आदि

ने स्थानीय गांधी चौक को जाम कर यातायात ठप कर दिए। उन्होंने केन्द्र सरकार

विरोधी नारे लगाए तथा जाति आधारित जनगणना के आंकड़े प्रकाशित करने की मांग

की। सीमावर्ती लौकहा बाजार तथा बरैल चौक पर बन्द समर्थकों द्वारा अवरोधक

खड़ा कर यातायात वाधित किए जाने की खबर है।

बिस्फी: प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं ने जय जय राम यादव के नेतृत्व में आज

घंटों औंसी चौक को जाम रखा। राजद कार्यकर्ता सिमरी बाजार, धजवा, नूरचक के

साथ प्रखंड मुख्यालय को भी बंद कराया। इस कार्यक्रम में श्याम यादव, शत्रुघ्न यादव, अशोक यादव, विनोद यादव, बेचन यादव, अब्दुल हई, मो. अकरम, मो. असलम, मो0 खालिक, जिला पार्शद शीला देवी एवं ललन यादव भी मौजूद थे। बिस्फी थानाध्यक्ष राम शंकर पासवान कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की।

जयनगर: जयनगर में बंद का मिलाजुला असर रहा। शहर के सभी दुकाने, प्राईवेट स्कूल समेत अन्य प्रतिष्ठाने पुर्णत: बंद रही। राजद के प्रदेश महासचिव नारायण महतो व प्रखण्ड अध्यक्ष राम प्रसाद यादव के संयूक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रर्दशन किया। कार्यक्रम में प्रदीप प्रभाकर, बीरेन्द्र यादव, कामेश्वर यादव, इदरीश मुखिया, जयनारायण यादव रामवीर यादव,जागीर हाशमी, मनिक लाल यादव, राम बाबु कामत, राम बाबु यादव, चन्दवीर यादव, विनोद शर्मा, बैधनाथ यादव, जीवछ यादव सुधीर ¨सह, समेत दर्जनो कार्यकर्ता शामिल थे।

बाबूबरही: राजद कार्यकर्ताओं ने बाबूबरही बाजार को बन्द करवाया। पिपराघाट व बाबूबरही में घंटों सड़क यातायात को बाधित रखा। कार्यक्रम में राजद , जदयू प्रखंड अध्यक्ष क्रमश: राजकुमार यादव, चन्द्र कान्त साहु, प्रमुख शोभाकान्त राय, उपप्रमुख मो ईशा, जयकिशेार यादव, लाल बाबू राय, इन्द्र देव ठाकुर, हीरालाल राय, मिथिलेश यादव, रामबृक्ष यादव, रामप्रकाश राम, राम प्रकाश यादव, पंचू पासवान, मिनुतुल्ला, सूर्यदेव ¨सह, महेश यादव, केदारनाथ ठाकुर, बिनोद , कृष्णदेव दास,शिवशंकर ¨सह आदि उपस्थित थे।

झंझारपुर : झंझारपुर-मधेपुर मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरूद्ध रहा। लखनौर कार्यालय को राजद कार्यकर्ताओं ने बंद करा दिया। यहां आंदोलन का नेतृत्व फुलदेव यादव कर रहे थे जबकि बंद करा रहे कार्यकर्ताओं में रौशन जमीर, भोला मुखिया, रामसुदीन महतो, वेचन मुखिया, मिन्टु कुमार, वैद्यनाथ मुखिया, रूबी खातुन सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे। आवागमन प्रभावित रहने से यात्रियों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। लौफा में बंद समर्थकों ने सड़क पर बांस बल्ला लगाकर सड़क यातायात अवरूद्ध कर दिया। मधेपुर में भी बंद का व्यापक असर दिखा। प्रखंड राजद अध्यक्ष मुमताज अंसारी के नेतृत्व में बंद समर्थकों ने मधेपुर-झंझारपुर मुख्य पथ व मधेपुर-भेजा मुख्य पथ में लक्ष्मीपुर चौक पर बांस बल्ला लगा सड़क जाम किया। बंद समर्थकों का जत्था प्रखंड, अंचल, बैंक, बाजार सहित अन्य कार्यालयों को भी बंद करा दिया। बिहार बंद के चलते मधेपुर से खुलनेवाली सभी बसों का परिचालन बंद रहा। बाजार बंद कराने के दौरान पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक से करीब दो दर्जन बंद समर्थकों को मधेपुर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। प्रखंड राजद अध्यक्ष मुमताज अंसारी के नेतृत्व में राजद जिला उपाध्यक्ष दिवाकर यादव, कुशेश्वर महतो, कपिलेश्वर यादव, संतोष झा, लालेश्वर ¨सह, लालबाबू यादव, योगी महतो, मो. मन्नान, मो. अफाक, शैलेन्द्र यादव, अमीर यादव, सियाराम यादव, सतन मंडल, दिनेश ¨सह कुशवाहा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष संतलाल मंडल, शिव नारायण मंडल सहित दर्जनों लोग शामिल थे। लखनौर में डीएसपी की गाड़ी भी बंद के दौरान थोड़ी देर फंसी फिर बाद में बंद समर्थकों ने उन्हें जाने दिया। झंझारपुर थाना के नजदीक बंद समर्थकों ने एसडीओ एवं डीएसपी की गाड़ी नहीं जाने दी।

अंधराठाढी: राजद आहुत बिहार बंद का प्रखंड परिक्षेत्र मे काफी असर दिखा। राजद विधायक रामवतार पासवान के नेतृत्व मे बंद समर्थको ने पुरे बाजार मे घुम घुम कर दुकानों को बंद कराया। निजी स्कूलो के वाहन बाधित होने से वच्चे स्कूल नही पहुंच पाए। बाजार बंद करवाने के बाद प्रर्दषनकारियो ने रामफल चैधरी स्मारक चैक पर धरना भी दिया। महागठवंधन के 100 के करीब नेताओ ने गिरफ्तारी दी।

गिरफ्तारी देने वालो मे स्थानीय विधायक रामवतार पासवान, राजद प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र यादव, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव मुखिया, वरिश्ठ राजद नेता षंकर यादव, प्रयाग लाल यादव, राय सहित सैकडो महागठवंधन के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।मधवापुर : प्रखंड क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं ने एनएच 104, स्टेट हाईवे सड़क एवं सरकारी कार्यालय एवं विभिन्न बैंकों को बंद कराया। राजद नेता व पूर्व मुखिया रामनंदन साह एवं प्रखंड अध्यक्ष रियाशत हुसैन के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने एनएच 104 सड़क में साहरघाट पुल के पास मुख्य सड़क को एवं साहरघाट- वसैठ स्टेट हाईवे सड़क में विशनपुर गांव के पास व साहरघाट- वेनीपट्टी मुख्य सड़क में बसवरिया चौक के पास सड़क को घंटों जाम कर यातायात वाधित कर दिया। इस दौरान वाहनों का परिचालन पूरी तरह वाधित रहा। इसके बाद साहरघाट स्थित ग्रामीण बैंक, एसबीआई बैंक, डाक घर आदि सरकारी कार्यालय व विभिन्न विद्यालयों को बंद कराया। इस दौरान कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी कर रहे थे।

बंद में राजद कार्यकर्ता उमेश कुमार आर्य, संजय कुमार यादव, प्रदीप यादव, कारी यादव, मनोज यादव, रामवृक्ष महतो, मनोहर साह, मदन यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता शामिल थे।फुलपरास: बिहार बंद के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव देव नारायण यादव के नेतृत्व में सोमवार सुबह से ही राष्ट्रीय राजमार्ग 57 के लोहिया चौक को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क पर बांस,बल्ला और डेस्क बेंच लगाकर कार्यकर्ता वहां बैठ कर नारेबाजी करते नजर आये। लोहिया चौक पर उपस्थित जन समूह से मुखातिब राजद कार्यकर्ताओं ने समाज के हर तबके के गरीबों को उचति हक दिलाने के लिए जाति आधारित जनगणना रिर्पोट को आवश्यक बताया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अधिक लाल यादव,राम चंद्र यादव,रामाशीष यादव,महेन्द्र यादव,धनवीर यादव,सुशील कामत,जगदीश मंडल,राम विलास यादव,मो. मुस्तकीम,बैकुंठ ¨भडवार,मो. जाकीर,राम बहादुर यादव,वीर बहादुर राय,भोरील मुखिया,मनोज कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.