भैरवा में सीसीटीवी कैमरों की जद में होगा जलाभिषेक
मधुबनी। बिस्फी प्रखण्ड के भैरवा गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्ण रूप से उगना महादेव
मधुबनी। बिस्फी प्रखण्ड के भैरवा गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्ण रूप से उगना महादेव का जलाभिषेक संपन्न कराया जाएगा। एक हजार पुलिस बल के जवान तैनात किए जाएंगे। 150 मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के जवान लगाए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए बेनीपट्टी के एसडीएम राजेश मीणा तथा डीएसपी राजेश ¨सह प्रभाकर ने बताया कि भैरवा जलाभिषेक को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सामाजिक सदभाव को बिगाड़ने वाले एवं कानून व्यवस्था के बीच बाधा उत्पन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
3 अगस्त से भैरवा में उगना महादेव पर जलाभिषेक को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की जाएगी। 60 संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात रहेंगे। एसडीएम ने बताया कि बिस्फी प्रखण्ड में प्रवेश करने वाले विभिन्न स्थानों पर 15 चेक पोस्ट बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त खुफिया ऐजेन्सी की टीम भी सक्रिय रहेगी। 100 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे होंगे। एक दर्जन स्थानों पर मेटल डिटेक्टर स्थापित होंगे। पुलिस को सादे लिवास में भी रखा जाएगा। मंदिर में जाने के लिए महिला एवं पुरूषों के लिए अलग- अलग द्वार की व्यवस्था होगी। कावरियों के लिए आने वाले रूट चाट का अवलोकन कर लिया गया है।