थाने से एक चौथाई किमी पर हुई डकैती
झझारपुर (मधुबनी), संस : पचास वर्षीय मृतक किराना व्यवसायी बेचन गुप्ता मूलत: पस्टन गाव के निवासी थे।
झझारपुर (मधुबनी), संस : पचास वर्षीय मृतक किराना व्यवसायी बेचन गुप्ता मूलत: पस्टन गाव के निवासी थे। अंधराठाढ़ी बाजार में थाना से मात्र एक चौथाई किलोमीटर की दूरी पर अपना मकान बनाकर वे व्यवसाय करते थे। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता थी। कहते हैं कि किसी भी समारोह के अवसर पर उधार मागनेवाले व्यक्ति को वे ना नहीं कहते थे। इसी का नतीजा था कि ल्रभ्र दस पन्द्रह वर्ष पूर्व चाय की दूकान चलाकर अपना तथा परिवार का जीवन यापन करनेवाला यह शख्सियत कुछ ही वषरें में अंधराठाढ़ी बाजार का प्रसिद्ध किराना व्यवसायी बन गया। इस व्यवसाय के अलावे कुछ लोगों ने जानकारी दी कि आभूषण गिरवी रखने का भी काम भी बेचन किया करते थे। जिससे भी उनकी आमदनी अच्छी थी और उनकी इसी आमदनी को डकैतों की नजर लग गई जो वेचन गुप्ता उर्फ वेचन साह के लिए जानलेवा साबित हुआ। आभूषण गिरवी रखने के उनके व्यवसाय की पुष्टि डकैती के घटना के बाद डकैतों ने लूट का कुछ सामान यथा पेटीकोट, शर्ट तथा विभिन्न रसीद चरवाहा विद्यालय मरूकिया में छोड़ रखा था। उस रसीद में कई गहने के नाम तथा गिरवी में रखी गई राशि का उल्लेख मिलता है। उनकी लोकप्रियता का ही नतीजा रहा कि रविवार सुबह जिसने जहा सुना वहीं से उनके घर की ओर चल दिए। संपूर्ण अंधराठाढ़ी बाजार बंद था। एक भी दूकानें खुली नहीं थी। जाम के दौरान भीषण गर्मी में लोग पीने की पानी को तरस रहे थे। विधायक रामअवतार पासवान भी घटनास्थल पर अहले सुबह पहुंच गए थे। वे लोगों को समझा बुझा रहे थे। लेकिन अपने प्रिय व्यवसायी को खोने के गम में आक्रोशित लोगों ने विधायक की भी एक न सुनी। सबसे बुरा हाल तो मृतक के वृद्ध पिता उपेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं पत्नी बुधनी देवी का था। बुधनी देवी बार बार ''राजा यौ राजा ! आब केना जीबई यौ राजा'' का क्रंदन करते हुए रोए जा रही थी। वृद्ध घायल पिता तो चेतनाशून्य स्थिति में सिर्फ आने जाने वाले को निहार रहे थे।