खरीफ अभियान का लाभ उठाएं किसान
जागरण संवाददाता, मधुबनी : वर्तमान आपदा से पीड़ित किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। खरीफ की बुवाई मे
जागरण संवाददाता, मधुबनी : वर्तमान आपदा से पीड़ित किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। खरीफ की बुवाई में किसानों की मदद के लिए सरकार व कृषि विभाग तत्पर है। हर हाल में हम सभी को खरीफ अभियान को सफल कर किसानों की हुई फसल क्षति की भरपाई करनी है। ये बातें शनिवार को नवोदय विद्यालय परिसर में खरीफ कार्यशाला का शुभांरभ करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह ने कही।
कहा कि कृषि से संबंधित सभी अधिकारी व कर्मी इस अभियान को सफल बनाने के लिए जुट जाएं। किसी भी जगह से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। नहीं तो कार्रवाई निश्चित है। कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से हम श्रीविधि धान की खेती, दलहन, तेलहन की खेती के विषय में विशेषज्ञों के माध्यम से किसानों को जानकारी दे रहे हैं। जिसका लाभ उठाकर किसान तन्मयता से खेती करें। बताया कि अब परंपरागत खेती का जमाना लद गया। जब तक आप आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल नहंी करेंगे। जब तक बेहतर उत्पादन नहीं कर सकते। श्रीविधि धान की खेती को अपनाने पर चर्चा करते हुए कहा कि इसमें न केवल खाद पानी में कमतर व्यय होता है। वरन सामान्य से उत्पादन क्षमता कई गुणा बढ़ा देती है।
बताया कि इस कार्यशाला के बाद तुरत प्रखंड स्तरीय खरीफ अभियान कार्यशाला का आयोजन हो रहा है। जो आगामी 10 जून तक चलेगा। किसान वहां से विभिन्न योजनाओं के तहत उपादान नगद राशि देकर प्राप्त कर सकते हैं। जिसका भुगतान किसानों के खातों में आरटीजीएस के माध्यम से हो जाएगा।
इस अवसर पर सभी स्तर के कृषि विभाग से संबंधित अधिकारी व कर्मी सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।