कांग्रेसियों ने किया मोदी का पुतला दहन
मधुबनी, संस : बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में और जिलाध्यक्ष प्रो.शीतलांबर झा की अध्य
मधुबनी, संस : बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में और जिलाध्यक्ष प्रो.शीतलांबर झा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन समाहरणालय के समक्ष किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रो.झा ने कहा कि मोदी सरकार केन्द्रीय बजट के द्वारा केवल कारपोरेट जगत को फायदा पहुंचाने का काम किया है। मध्यमवर्गीय एवं किसान मजदूरों के हितों की अनदेखी की गई है। कारपोरेट जगत को कर में छूट 30 प्रतिशत से 25 प्रतिशत कर दिया गया है। जबकि सेवा कर बढ़ाकर मध्यमवर्गीय लोगों को महंगाई की भट्ठी में झोंक दिया गया है। अच्छे दिन का सपना दिखाने वाले मोदी जी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि बजट में भारी कटौती कर दी है। कच्चे तेल की कीमतों में कमी होने के बावजूद उसके अनुरूप कमी नहीं की गई है। बजट में बाढ़ एवं सुखाड़ से निपटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुतला दहन कार्यक्रम में मीना देवी, विजय कुमार राउत, विमल कुमार यादव, हिमांशु कुमार, महेन्द्र नारायण झा, शमशुल हक, मो.सनाउल्लाह, शिवेश झा, मायानंद झा, सुरेश चंद्र रमण, मुकेश कुमार झा, मो.तैयब इकबाल अंसारी, मो.इंतजार, मुकेश कुमार सिंह, विदेश चौधरी, विश्वनाथ पासवान ,महेश चौधरी, राजकमल सिंह, राज कुमार साह, अजय कुमार अजीत, नवीन ठाकुर, रवीन्द्र कुमार, अजय यश, डा.मुनेश्वर यादव, अनिल चन्द्र झा, विष्णु कांत झा, राजकुमार झा ,अमानुल्लाह खान, कुसुम कांत झा, पवन यादव, निर्भय चौधरी, मिथिलेश कुमार आदि थे।