होली मिलन समारोह में झूमे लोग
झझारपुर (मधुबनी), संस : लखनौर प्रखण्ड की कसियाम पंचायत भवन पर होली मिलन समारोह लीक से हटकर हुआ। करीब
झझारपुर (मधुबनी), संस : लखनौर प्रखण्ड की कसियाम पंचायत भवन पर होली मिलन समारोह लीक से हटकर हुआ। करीब दो हजार से अधिक की संख्या में वृद्ध होली मिलन समारोह के लिए पहुंचे। वृद्धों में एक नया जोश भरने के लिए यह उम्दा कार्यक्रम स्वास्थ्य पर काम कर रही एक संस्था हेल्पेज इण्डिया, वृद्ध फेडरेशन मधुबनी एवं संचय वृद्ध फेडरेशन दरभंगा ने संयुक्त रूप से मिलकर किया था।
कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ रविश किशोर ने किया। आयोजकों के द्वारा वृद्धों सहित आगत अन्य अतिथियों पर फूल बरसाए गए। चार घटे तक चले इस होली मिलन समारोह में वृद्धों के लिए अच्छे पकवान की भी व्यवस्था की गई थी। एसडीओ रविश किशोर वृद्धों के इस समागम को देख इतने आह्लादित हुए कि उन्होंने अपने दादा के साथ घूमने जाने के दिनों को याद करते हुए सभी वृद्धों के प्रति सम्मान दर्शाया और कहा कि वृद्धों के लिए खासतौर पर आयोजित यह होली मिलने समारोह उन्हें अंदर तक छू गया है। एसडीओ ने कहा कि उनके अनुमंडल में काम कर रही संस्थाओं को वृद्धों के कल्याण कार्यक्रम में कोई दिक्कत हो तो वे बेहिचक उनसे प्रशासनिक स्तर पर मदद ले सकते हैं। दरभंगा तथा मधुबनी जिला के करीब 36 गाव से आए वृद्धों की टोली ने अपनी भाषा में होली का कई गीत गा लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर बीडीओ अनिल कुमार, प्रमुख शकर सिंह, झझारपुर के परियोजना प्रमुख मनीष मनोहर, कमल नारायण कामत, मुखिया राधा देवी, अताउररहमान, ज्ञानदत्त कामती, कुसुम देवी, उपेन्द्र ठाकुर, विहारी कुजरा, दुनीलाल महतो, विमल देवी, लालपरी देवी, गणेश झा सहित अन्य मौजूद थे। खैरी गाव निवासी अब्दुल कयूस ने इस कार्यक्रम से उत्साहित होकर वृद्ध फेडरेशन को एक हजार की नकद राशि अपनी ओर से वृद्धों के कल्याण पर खर्च करने हेतु दी।