श्रमदान से ग्रामीणों ने की पथ की मरम्मत
लौकही (मधुबनी), संस : सरकारी कोरे आश्वासनों से निराश हो ग्रामीण अपने बलबूते पर आपसी सहयोग से श्रम
By Edited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 09:28 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 09:28 PM (IST)
लौकही (मधुबनी), संस : सरकारी कोरे आश्वासनों से निराश हो ग्रामीण अपने बलबूते पर आपसी सहयोग से श्रमदान कर अपनी समस्याओं का निदान करने में लग गए हैं। प्रखंड की नरेन्द्रपुर पंचायत के रौआही गांव के ग्रामीण अपने गांव की 350 मीटर ग्रामीण पथ श्रमदान से मरम्मत कर अपने आवागमन की समस्या का निदान किया है। इस कार्य में लोगों में नया उत्साह देखा गया। श्रमदान करने वालों मे संजय झा, अरुण झा, नरेश चन्द्र झा, सोमन झा, दयाकान्त झा, हरि मोहन झा, पूर्व मुखिया कामेश्वर यादव, चन्द्र नारायण यादव, सुरेश यादव आदि लोग शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें