भूमि विवाद में महिला सहित 13 जख्मी
कलुआही (मधुबनी), संस : कलुआही थाना क्षेत्र के हरिपुर डीहटोल गाव में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के ब
कलुआही (मधुबनी), संस : कलुआही थाना क्षेत्र के हरिपुर डीहटोल गाव में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में चार महिला सहित तेरह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मियों का इलाज पीएचसी कलुआही में चल रहा है। घटना शनिवार की है। घटना के संदर्भ में बताया गया है कि भूदान से प्राप्त जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों के बीच ¨हसक झड़प हुई। जिसमें एक पक्ष के महेन्द्र पासवान, मुनीन्द्र पासवान, योगी पासवान, उदित पासवान, अशोक पासवान एवं जगिया देवी, अमेरिका देवी, पुनम कुमारी एवं दूसरे पक्ष के उपेन्द्र पासवान, रेणु देवी, विलट पासवान, दुखी पासवान, राहुल कुमार एवं पारो देवी गंभीर जख्मी हो गई। पीएचसी कलुआही में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी केशव ओझा ने बताया कि फिलहाल फर्द बयान लिया जा रहा है।