Move to Jagran APP

रामचंद्र को मिली उप प्रमुख की कुर्सी

लदनिया (मधुबनी) सं.स: स्थानीय प्रखण्ड उप प्रमुख पद के रिक्त पद का चुनाव बुधवार को ई किसान भवन में

By Edited By: Published: Wed, 17 Dec 2014 10:49 PM (IST)Updated: Wed, 17 Dec 2014 10:49 PM (IST)
रामचंद्र को मिली उप प्रमुख की कुर्सी

लदनिया (मधुबनी) सं.स:

loksabha election banner

स्थानीय प्रखण्ड उप प्रमुख पद के रिक्त पद का चुनाव बुधवार को ई किसान भवन में एसडीओ जयनगर मो. गुलाम मुस्तफा अंसारी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की विशेष बैठक संपन्न हुई। रामचन्द्र ठाकुर चार मतों के अंतर से ताराचन्द्र प्रसाद को पराजित कर उप प्रमुख पद पर काबिज हुए। प्रेक्षक के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी सह प्रभारी अपर समाहर्ता रामरूप प्रसाद मौजूद थे।

इस बाबत एसडीओ अंसारी ने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों की संख्या 19 है। जिसमें 18 पंचायत समिति सदस्यों ने ही पंचायत समिति की विशेष बैठक में भाग लिया। उप प्रमुख पद के लिए रामचन्द्र ठाकुर एवं ताराचंद्र प्रसाद ने नामाकन दाखिल किया। 18 पंचायत समिति सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रामचंद्र ठाकुर के पक्ष में 11 मत और ताराचन्द प्रसाद को 7 मत पड़े। रामचंद्र ठाकुर को चार मतों के अन्तर से उप प्रमुख विजयी घोषित किया गया।

ज्ञात हो कि उप प्रमुख पद के लिए सीधे मुकाबले में रामचंद्र ठाकुर 2001 में रामायणी देवी से एक मत के अंतर से चुनाव हारे थे। फिर 2011 में प्रवीण कुमार सिंह से 1 मत के अंतर से चुनाव हार गए थे। इस बार के उप प्रमुख पद का चुनाव का नतीजा रामचंद्र ठाकुर के पक्ष में रहा।

रामचंद्र ठाकुर के उप प्रमुख पद पर जीत पर प्रमुख भागेन्द्र यादव, विष्णुदेव भंडारी, रामदेव यादव, सरोज कुमार यादव, जगदीश मंडल, मो. मकसूद, वीणा देवी, कीर्तन सिंह, राम बहादुर सिंह, पिन्टु झा, मंजू देवी, मिथिलेश यादव, चन्दर देवी ने बधाई दी है। इधर पूर्व उप प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह का उप प्रमुख पद के चुनाव में भाग नहीं लेना चर्चा का विषय बना रहा।

----------

बाक्स

रामकुमार निर्विरोध चुने गए उपप्रमुख

फोटो 17 एमडीबी 26, 27

फुलपरास (मधुबनी), संस : प्रखंड पंचायत समिति फुलपरास के खाली उपप्रमुख पद के लिए बुधवार को हुए उपचुनाव में प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 18 के पंसस रामकुमार यादव का चयन निर्विरोध संपन्न हुआ। ज्ञात हो कि विगत 22 नवंबर को तात्कालीन उपप्रमुख अधिक लाल यादव के ऊपर लगे अविश्वास प्रस्ताव में उन्हें उपप्रमुख पद से हाथ धोना पड़ा था। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड के ई. किसान भवन में दिन के साढ़े 11 बजे से संपन्न चुनावी प्रक्रिया में सभी 21 पंसस उपस्थित थे। उप विकास आयुक्त राज कुमार बतौर पर्यवेक्षक बैठक में उपस्थित रहे। प्रारंभ में अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक के एजेंडे से सदस्यों को अवगत कराते हुए उन्हें चुनावी प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी। उपप्रमुख पद के लिए नामाकन को निर्धारित प्रपत्र 25 में मात्र एक सदस्य रामपुकार यादव का नामाकन निर्वाची पदाधिकारी को प्राप्त हुआ। निर्धारित समय सीमा एवं मानदंडों के अनुरुप निर्वाची पदाधिकारी ने उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा 12.20 मिनट पर की। चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लोहिया चौक से लेकर अनुमंडल एवं प्रखंड कार्यालय परिसर तक चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारी एवं सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। विधि व्यवस्था का जिम्मा भूमि सुधार उप समाहर्ता ललित भूषण रंजन एवं अंचल पुलिस निरीक्षक सिद्धेश्वर पासवान के जिम्मे था। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सनोबर खान परिसर में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में मशगूल दिखे। इसके अतिरिक्त सीओ फुलपरास व घोघरडीहा, बीडीओ फुलपरास, लौकही एवं खुटौना, थानाध्यक्ष घोघरडीहा, अंधरामठ तथा खुटौना समेत दर्जनों की संख्या में चौकीदार दफादारों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.