बच्चों को संस्कारित करना जरूरी: नीतीश
झझारपुर (मधुबनी) संवाद सहयोगी: स्थानीय एमएनझा डीएवी स्कूल ने स्व. महानंद झा का जन्म दिन बुधवार को
झझारपुर (मधुबनी) संवाद सहयोगी:
स्थानीय एमएनझा डीएवी स्कूल ने स्व. महानंद झा का जन्म दिन बुधवार को वार्षिकोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया। स्थानीय ग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्रा मुख्य अतिथि की हैसियत से कार्यक्रम में शरीक हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन तथा स्व. महानन्द झा एवं डीएवी के संस्थापक ग्रोवर साहब के तैल चित्र पर पुष्पाजली से शुरू हुई।
संबोधन में मंत्री श्री मिश्रा ने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार ही बच्चों की दशा और दिशा तय करती है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से अपील कि की वे अपने पुत्रियों के वनिष्पत पुत्रों से यह पूछें कि शाम ढलने के बाद वे कहा जाते हैं, कहा से आ रहे हैं। यह सिलसिला अगर शुरू हुआ तो समाज में नारी का सम्मान बढ़ जाएगा। उन्होंने विद्यालय प्रशासन से अपील की कि पढ़ाई के अलावा बच्चों में अतिरिक्त एक्टिविटी के विभिन्न वर्ग संचालित कराये जायें ताकि बच्चों का समग्र विकास संभव हो सके। यहा यह बता दें स्व. महानंद झा के नाम पर ही स्थानीय डीएवी का नाम एमएनझा डीएवी है। स्व. महानंद झा की धर्मपत्नी रमा झा तथा स्वीटरजरलैण्ड से आई उनकी अर्थशास्त्री पुत्री डॉ. वीणा झा भी मौके पर मौजूद थी।
डॉ. वीणा झा ने अपने भाषण में बच्चों में सम्र विकास विकसित करने के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला और अपने पिता के प्रति कृतज्ञता प्रकट की और कहा कि उनके पिता हमेशा दीन हीनों की सेवा में रहते थे और हमेशा उनकी सोच समाज को कुछ देने की होती थी।
कार्यक्रम को एसडीओ शाहिद परवेज, एसडीओ रविश किशोर, डीसीएलआर उमेश भारती, बीडीओ, सीओ, बीरेन्द्र नाथ झा, सत्येन्द्र नाथ झा, आनन्द झा, मुजफ्फ रपुर जोन के रिजनल डायरेक्टर एसके झा, विभिन्न डीएवी से आए प्राचायरें ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में बच्चियों ने स्वागत नृत्य तथा अन्य नृत्य के अलावे अमृत वाणी तथा कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में प्राचार्य मनोज कुमार वर्मा ने विस्तार से बताया कि विद्यालय में तकनीकी क्षमता विकसित करने के लिए 25 कंप्यूटर लगाया जा रहा है जहा बच्चे कम्प्यूटर की दक्षता हासिल करेंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने घोषणा की कि स्व. ललित नारायण मिश्र एवं स्व. कपूरी ठाकुर के नाम एक छात्र अथवा छात्रा का पूर्ण विद्यालयी खर्च उनके द्वारा दिया जाएगा।