पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य को ले सम्मानित
बाबूबरही (मधुबनी), संस : प्रखंड क्षेत्र के खोजपुर गाव निवासी सुशात झा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उ
बाबूबरही (मधुबनी), संस : प्रखंड क्षेत्र के खोजपुर गाव निवासी सुशात झा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सुरेन्द्र प्रताप सिंह पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान से गाव ही नहीं प्रखंड क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। यह पुरस्कार 21वें पटना पुस्तक मेला में साहित्य अकादमी नई दिल्ली के सदस्य अरुण कमल ने दिया।
साहित्यकार पदम नारायण झा विरंचि के द्वितीय पुत्र सुशात झा 2005 में भारतीय जनसंचार संस्थान से पीजी डिप्लोमा इन रेडियो एण्ड टीवी जर्नलिज्म करने के बाद पत्रकारिता कार्य से जुड़े। इंडिया न्यूज के बाद ये लम्बे समय से दूरदर्शन से जुड़े हैं। 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान इनके कार्यक्रम बिहार डायरी विफोर एलेक्सन काफी पसंद किया गया। इंडिया टूडे, अहा जिन्दगी, आई नेक्स्ट, सरिता के माध्यम से प्रिंट मीडिया में भी अपना अहम स्थान रखते हैं। रामचन्द्र गुहा की चर्चित पुस्तक आफय््टर गाधी एवं राहुल गाधी फस्ट वायोग्राफी (पेंगुइन) का अनुवाद कर ये काफी यश अर्जित कर चुके हैं। फिलवक्त ये कई मीडिया संस्थानों के सलाहकार भी हैं।