निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने पर आक्रोश
जयनगर (मधुबनी), संस : जयनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर स्थित पे एण्ड यूज शौचालय के संचा
जयनगर (मधुबनी), संस : जयनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर स्थित पे एण्ड यूज शौचालय के संचालक के द्वारा तय राशि से अधिक लिए जाने के कारण यात्रियों में आक्रोश व्याप्त है। संचालक के द्वारा पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन के द्वारा निर्धारित शूल्क से अधिक लिए जाने का रेलयात्रियों द्वारा शिकायत किए जाने के बाबजूद यात्रियों से अधिक पैसा वसूल रहे हैं। संचालक द्वारा प्रवेश द्वार पर लिखे गए शुल्क तालिका को बड़े चालाकी से अपने शर्ट से ढककर पीक आवर में रेलयात्रियों से अधिक राशि वसूल रहे हैं। यात्रियों के द्वारा शिकायत किए जाने पर संचालक शुल्क बढ़ा दिए जाने की बात कह अधिक राशि लेते हैं। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक बीएन सिंह ने बताया कि रेलयात्रियों से अधिक राशि लिए जाने की जाच कर समुचित कार्रवाई की जाएगी।