चार लाख रुपए की संपत्ति की चोरी
बाबूबरही (मधुबनी), संस : थाना क्षेत्र के घोंघोर गाव में शनिवार की रात दो लोगों के दो घरों का जंजीर च
बाबूबरही (मधुबनी), संस : थाना क्षेत्र के घोंघोर गाव में शनिवार की रात दो लोगों के दो घरों का जंजीर चटकाकर चोरो ने तकरीबन चार लाख की संपत्ति उड़ा ले गए। तीसरे व्यक्ति के जंजीर का ताला तोड़ने का विफल प्रयास भी किया गया। किन्तु खटखट की आवाज पर गृह स्वामी के जागने पर चोर भाग खड़ा हुआ।
गंाव के रामाश्रय चौधरी दरवाजे के मुख्य गेट पर सोए थे। आगन के एक घर में इनकी पत्नी व पुत्र वधू सोई थी। दूसरे घर में बगैर ताला का जंजीर जड़ा था। चोर जंजीर चटकाकर अंदर प्रवेश कर गोदरेज, आलमीरा व ट्रंक का ताला तोड़कर सोने चादी के जेवरात व नगद 8 हजार रु. उड़ा लिए। जिनकी कीमत लगभग 3 लाख रु. आकी जा रही है। कुछ ही दूरी पर अवस्थित लक्ष्मी राय के एक घर का भी वहीं हाल था। न ही कोई घर में सोया था और न ही ताला जड़ा था। चोर आराम से अंदर प्रवेश कर बक्सा ले भागा। सुबह घर से कुछ दूरी पर अवस्थित तालाब के निकट खाली बक्सा फेंका मिला। इस बक्से से दो पीस साड़ी, लगभग एक लाख के जेवरात गायब थे। जिसमें अंगूठी, झूमका, बलिया, सीकरी, मनटीका आदि शामिल था। इस बाबत स्थानीय थाना में प्राथमिकी को आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जाच प्रारंभ कर दी है।