बिहार में रिमोट से चल रही सरकार : चंद्रवीर
निर्मली (सुपौल), संस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उच्च विचार, देश प्रेम, कर्तव्यनिष्ठा, सबका साथ,
निर्मली (सुपौल), संस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उच्च विचार, देश प्रेम, कर्तव्यनिष्ठा, सबका साथ, सबका विकास देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हिंदुस्तान की प्रतिष्ठा को नई उंचाई प्रदान की है उक्त बातें पूर्व जिला परिषद सह भाजपा नेता चंद्रवीर कामत ने निर्मली में पत्रकारों से कही। कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आठ वषरें के कार्यकाल का बखान नही करके छह महिनों से भाजपा की सरकार का विरोध करते नहीं थक रहे है। जब से राजग गठबंधन से जदयू अलग हुई है। तब से ही बिहार का विकास अवरुद्ध है। बिहार के 10 करोड़ 38 लाख जनता के साथ विश्वासघात नहीं तो क्या है। इसके लिए जनता भी नीतीश को कभी माफ नहीं करेगी। 31 मार्च 2014 तक 22 हजार करोड़ रुपये खर्च नहीं कर सके लेकिन सरेंडर करना पड़ गया। दवा घोटाला, चारा घोटाला के सभी साथी एवं कोयला भ्रष्टाचारी एक साथ मिलकर रिमोट से ही सूबे में सरकार चल रही है।