गश्ती दल दंडाधिकारियों से स्पष्टीकरण
जागरण संवाददाता, मधुबनी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी (स.स.) सह जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने पैक्स
जागरण संवाददाता, मधुबनी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी (स.स.) सह जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने पैक्स चुनाव के आठ गश्ती दल दंडाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की है। गत 19 अक्टूबर 2014 को नगर भवन में आठ गश्ती दल दंडाधिकारी बिना किसी सूचना के तथा बिना अनुमति लिए अपने कर्तव्य से अनुपस्थित थे। इसी कारण इन आठ दंडाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। यह जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जयशंकर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि स्पष्टीकरण समर्पित नहीं करने पर अथवा संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं रहने पर सरकारी कार्य व निर्वाचन कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में इन गश्ती दंडाधिकारियों के बीच लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की जा सकती है। जिन गश्ती दल दंडाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है उसमें एचएम रामेश्वर मुखिया, व्याख्याता सदानंद झा, सोनेलाल यादव, विजय कुमार मिश्र, श्याम नाथ मिश्र, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, राम स्वरुप साह व विजेंन्द्र मिश्रा शामिल हैं।