अर्द्धनिर्मित चबूतरा का बीडीओ ने किया निरीक्षण
मधवापुर (मधुबनी), संस : बीडीओ शिवशकर राय ने गुरुवार शाम विशनपुर एवं पिरोखर गाव स्थित अधूरा पड़े बाढ़
By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 07:46 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 07:46 PM (IST)
मधवापुर (मधुबनी), संस : बीडीओ शिवशकर राय ने गुरुवार शाम विशनपुर एवं पिरोखर गाव स्थित अधूरा पड़े बाढ़ सुरक्षा चबूतरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण कर लौटे बीडीओ ने बताया कि राष्ट्रीय समविकास योजना के तहत वषरें से अधूरा पड़े बाढ़ सुरक्षा चबूतरा व हैलिपैड का निरीक्षण कर इसे पूर्ण करने के उद्देश्य से निरीक्षण किया गया है। ताकि बाढ़ की स्थिति में लोगों को यहा लाकर बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के बाद इससे संबंधित वस्तु स्थिति की जानकारी जिला आपदा विभाग को दी जाएगी। बीडीओ के साथ पंचायत के मुखिया रामनारायण यादव, मायारानी देवी सहित दोनों पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें