सरहद में धूमधाम से लक्ष्मी पूजा
मधुबनी,संस: पंडौल प्रखंड के सरहद गांव में विशेष पूजा अर्चना के साथ मा लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन
By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 07:56 PM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 07:56 PM (IST)
मधुबनी,संस: पंडौल प्रखंड के सरहद गांव में विशेष पूजा अर्चना के साथ मा लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को गांव के ही ब्रह्मा पोखर में कर दिया गया। इसके साथ ही तीन दिवसीय लक्ष्मी पूजा का समापन हो गया।
पं.श्याम ठाकुर व पं. पंकज कुमार झा के वैदिक मंत्रोच्चारण से माहौल भक्तिमय रहा। पूर्व मुखिया समाजसेवी डा. इंद्र मोहन झा ने बताया कि 73 वर्षो से यहां लक्ष्मी पूजा की जा रही है। पूरे गांव के लोग इसके सफल संचालन में तन, मन, धन से जुटे रहते हैं। पूजा के इस मौके पर सुकुल कुमार झा, अभिनव झा, अविनाश झा, फेकन झा, माखन कुमार झा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें