विधि-विधान से शक्ति की उपासना
राजनगर(मधुबनी)संस: जीवन के अंतिम सत्य श्मशान भूमि में विधि-विधान से शक्ति की उपासना होते देखकर सुखद
राजनगर(मधुबनी)संस: जीवन के अंतिम सत्य श्मशान भूमि में विधि-विधान से शक्ति की उपासना होते देखकर सुखद अनुभूति हो रही है। शक्ति की पूजा से सकारात्मक उर्जा तो प्राप्त होती ही है। बल्कि सामाजिक सद्भाव व एकता का मार्ग भी प्रशस्त होता है। यह उद्गार नव निर्वाचित रामअवतार पासवान ने स्थानीय सुंदरवन श्मशान भूमि परिसर में श्रीश्री 108 महाकाली पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित 34वें काली पूजा महोत्सव के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सर्राफ की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का शुभारम्भ विधायक रामअवतार पासवान,सरपंच मो.जहीर, संदीप फाउंडेशन के प्रतिनिधि रणविजय सिंह व पंचायत समिति सदस्या मोना सर्राफ ने दीप प्रज्जवलित कर किया। संबोधित करते हुए विधायक श्री पासवान ने कहा कि श्मशान व कब्रिस्तान को पवित्र स्थल माना गया है। इसका संरक्षण एवं विकास होना ही चाहिए। उन्होंने आयोजन समिति के अनुरोध पर सुंदरवन श्मशान की घेराबंदी के लिए 5 लाख राशि की योजना की अनुशसा किये जाने की घोषणा की। इस से पूर्व उपप्रमुख गोपाल प्रसाद धिरासरिया,सरपंच मो.जहीर व पंसस मोना सर्राफ ने सुंदरवन श्मशान भूमि को सामाजिक आस्था का केंद्र बताते हुए इसके समग्र विकास के पक्ष में आवाज बुलंद किया। सचिव अनिल नायक ने विधायक की अनुशसा संबंधी घोषणा का स्वागत किया। समारोह को संदीप फाउंडेशन के प्रतिनिधि रणविजय सिंह,साधू पासवान,महेंद्र यादव,पप्पू पटेल आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अनिल नायक,संजीव सिंह बबलू,मुरारी महतो,जयप्रकाश ठाकुर,अशोक राय,अमरनाथ ठाकुर,गौरी साह,राम महतो, रजनीश झा घनश्याम ठाकुर समेत दर्जनों अन्य सदस्य उपस्थित थे।