इधर भी नाली जाम उधर भी बुरा हाल
जागरण संवाददाता, मधुबनी : जिला मुख्यालय में स्वच्छ भारत अभियान जोर नहीं पकड़ रही है। जिला मुख्यालय का
जागरण संवाददाता, मधुबनी : जिला मुख्यालय में स्वच्छ भारत अभियान जोर नहीं पकड़ रही है। जिला मुख्यालय का विभिन्न भाग व मुहल्ला अभी भी अस्वच्छता का पर्याय बना हुआ है। जिला मुख्यालय में सभी जगह गंदगी फैली हुई है। नाले व नालियां जाम पड़ा है। जाम नालियों से गंदा पानी का बहाव नहीं हो रहा है। जाम पड़े नालियों में कीड़े बजबजा रहे हैं। इन नालियों से दुर्गध भी निकलती रहती है। फिर भी साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। राष्ट्रपिता बापू की जयंती पर इसी साल दो अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरु किए गए स्वच्छ भारत अभियान का असर भी मधुबनी शहर में नहीं दिख रहा है। अभी भी मधुबनी शहर कूड़ा-कचरा के बीच बसा हुआ नजर आ रहा है। बुधवार को जागरण टीम ने खादी भंडार-एलआईसी रोड में साफ-सफाई की स्थिति का मुआयना किया तो यहां भी बद से बदतर स्थिति देखने को मिला। इस सड़क के दोनों ओर की नालियां जाम मिली। इस नाली में गंदा पानी जमा था। जिसमें कीड़े बजबजा रहे थे। इन जाम पड़ी नालियों से दुर्गध भी निकल रहा था। इसी पथ स्थित नाका के पास अवस्थित हनुमान मंदिर के सामने का भी नाली जाम पड़ा था। सड़क के दूसरे तरफ की नाली भी जाम था। ऐसा लग रहा था कि वर्षो से इस नाली को साफ नहीं किया गया है। दीपावली के अवसर पर भी यहां साफ-सफाई का कोई नामोनिशान नहीं दिखा। अब देखना है कि यहां कब साफ-सफाई कार्य को अंजाम दिया जाता है। इससे भी बदतर स्थिति जिला मुख्यालय के कई अन्य भागों की भी है। देखने वाली बात यह भी होगी कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर इसी साल 02 अक्टूबर को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरु किए गए स्वच्छ भारत अभियान इस शहर में कब अपना असर दिखा पाता है।