बुचाई कामत हत्याकाड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बेनीपंट्टी (मधुबनी), संस : अरेर थाना काड संख्या 88/03 के हत्याकाड के फरार मुख्य अभियुक्त सिनुवारा गाव के अवध किशोर भंडारी को पुलिस ने शनिवार को विशनपुर चौक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अरेर के थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की बुचाई कामत हत्याकाड के मुख्य अभियुक्त श्री भंडारी फरार चल रहे था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया ।
गबन का आरोपी पूर्व मुखिया गिरफ्तार
दूसरी ओर अरेर थाना के मुरैठ पंचायत के पूर्व मुखिया मो. कलाम को सरकारी राशि के गबन करने के आरोप में थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मुरैठ गाव में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व मुखिया मो. कलाम पर 2009 ई. में अपने मुखिया कार्यकाल में सरकारी राशि के गबन करने का आरोप था। एसपी के निर्देश के आलोक में अरेर थाना क्षेत्र में विभिन्न काडों के वारंटी व फरार अभियुक्त को पकड़ने के लिए सघन छापेमारी पुलिस चला रही है।