पांच थानों में नए थानाध्यक्ष
जागरण संवाददाता, मधुबनी : जिले के पांच थानों के थानाध्यक्षों को बदल दिया गया है। इन पांच थानों में नए थानाध्यक्ष की पोस्टिंग की गई है। एसपी मो. रहमान ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। तबादला-पदस्थापन की जद में आए सात पुलिस पदाधिकारियों को नव पदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान देने का आदेश भी एसपी ने दिया है। इस तबादला आदेश में जहां चार कअनि का कद बढ़ाते हुए थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है वहीं दो थानाध्यक्षों से थानेदारी छीन उन्हें कअनि के रुप में पदस्थापित किया गया है। अन्य दो थानाध्यक्षों से भी थानेदारी छीन ली गई है। एसपी ने कलुआही के थानाध्यक्ष पुअनि राजेश कुमार तथा मधवापुर के थानाध्यक्ष पुअनि शिवकुमार से थानेदारी छीन उन्हें नगर थाना में कअनि के रुप में पदस्थापित किया है। जबकि नगर थाना में कअनि के रुप में पदस्थापित पुअनि रंग बहादुर सिंह का कद बढ़ाते हुए मधवापुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार खजौली थाना में कअनि के रुप में पदस्थापित पुअनि ब्रज किशोर सिंह का कद बढ़ाकर खजौली थाना का ही थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं खजौली के थानाध्यक्ष पुअनि मधुरेन्द्र किशोर का तबादला कर भेजा थाना में थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि भेजा थाना में कअनि के रुप में पदस्थापित पुअनि नीरज कुमार को घोघरडीहा थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। मधेपुर थाना में कअनि के रुप में पदस्थापित पुअनि जमील अख्तर का भी कद बढ़ाते हुए कलुआही थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
इन थानों में नए थानाध्यक्ष
--भेजा थाना- नए थानाध्यक्ष पुअनि मधुरेन्द्र किशोर।
--खजौली थाना-नए थानाध्यक्ष पुअनि ब्रज किशोर सिंह।
--घोघरडीहा थाना-नए थानाध्यक्ष पुअनि नीरज कुमार।
--कलुआही थाना-नए थानाध्यक्ष पुअनि जमील अख्तर
--मधवापुर थाना-नए थानाध्यक्ष पुअनि रंग बहादुर सिंह।