वार्षिकोत्सव में सम्मानित हुए साहित्यकार
मधुबनी, संस : शहर के तिलक चौक स्थित माध्यमिक शिक्षक संघ भवन के सभागार में साहित्यिक साधना स्थली का चतुर्थ वार्षिकोत्सव का उद्घाटन कवि श्याम हरिहरे द्वारा किया गया। उदयचन्द्र झा विनोद की अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव में साहित्यकार अरविन्द ठाकुर, अजीत आजाद, योगानंद सिंह झा सुधीर, प्रीतम निषाद, गोपाल झा, अभिषेक, रेखा चौधरी, मिथिलेश देवी, इन्दु लेखा ठाकुर एवं इंदिरा झा को सम्मानित किया गया। मौके पर श्याम हरिहरे की मैथिली कथा संग्रह 'बड़की काकी एट हॉटमेट डॉट कॉम' एवं हिन्दी कविता संग्रह 'गंगा नहाना बाकी है' का लोकार्पण किया गया। वहीं साहित्य सृजन में साहित्यिक संस्थाओं का योगदान विषय पर परिचर्चा हुई। कवि गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में कृष्णचन्द्र झा मयंक, कमलकांत झा, रंगनाथ दिवाकर, वामदेव झा, अरविन्द ठाकुर, डा. जगन्नाथ झा, रिजवान सिद्दकी, रानी झा, त्रिलोकनाथ अनंत, रामेश्वर निशांत, पंकज सत्यम, विनय विश्वबंधु, विजय कुमार पासवान सहित अन्य ने हिस्सा लिया। धन्यवाद ज्ञापन रामेश्वर निशांत ने किया।