प्रमुख के खिलाफ अविश्वास का नोटिस
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 07:44 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 07:44 PM (IST)
फुलपरास(मधुबनी), संस: प्रखंड पंचायत समिति प्रमुख शिव कुमारी देवी के कार्यकलाप से असंतुष्ट पंचायत समिति के 13 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का सामूहिक नोटिस प्रखंड विकास पदाधिकारी राम देव ठाकुर को सोमवार को हस्तगत कराया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रमुख से वार्ता कर शीघ्र ही अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए तिथि का निर्धारण किया जाएगा। ज्ञात हो कि फुलपरास प्रखंड पंचायत समिति में निर्वाचित पंचायत समिति के सदस्यों की संख्या 21 है। प्रमुख शिव कुमारी देवी ने बताया है कि लगाये गए सभी आरोप मनगढ़न्त है। प्रखंड में विकास के कायरें को देखकर निहित स्वार्थ की पूर्ति के लिए कतिपय लोग अनावश्यक रुप से इस तरह का षडयंत्र कर रहे हैं। मतदान पर बहस के दौरान स्पष्ट हो जाएगा कि अधिकाश पंसस आज भी मेरे साथ हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें