नृत्य जीवन का अभिन्न हिस्सा : चांद
By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 07:30 PM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 07:30 PM (IST)
मधुबनी, संस : स्थानीय इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में इंटर हाउस नृत्य प्रतियोगिता में वर्ग चार से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कला-कौशल का बेहतरीन प्रस्तुती कर निर्णायक मंडल को मंत्र-मुग्ध कर दिया। दर्शक दीर्घा में शामिल बच्चों द्वारा करतल ध्वनियों से समय-समय पर हौसला अफजाई करते रहे। निर्णायक मंडल के संजय मेहता, माला कुमारी आदि ने प्रियंका कुमारी रूबी हाउस एवं अदिती राज सफायर हाउस को संयुक्त रूप से प्रथम श्रेणी में रखा। आयुषी मिश्रा रूबी हाउस द्वितीय स्थान पर रही। इलाक्षी कुमारी इमरल्ड हाउस ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्राचार्य एमके चांद ने नृत्य-कला के विशेषताओं पर चर्चा करते हुए कहा कि अध्ययन के साथ नृत्य भी जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। मंच संचालन अश्विनी कुमार ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें