डीजल अनुदान राशि वितरित
By Edited By: Published: Sat, 23 Aug 2014 06:47 PM (IST)Updated: Sat, 23 Aug 2014 06:47 PM (IST)
लौकही (मधुबनी), संस : प्रखंड के टीपीसी भवन में शनिवार को किसानों के बीच डीजल अनुदान की राशि का वितरण किया गया। उक्त जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी शभू शरण ने बताया कि तीन पंचायतों के किसानों के बीच दो लाख दस हजार सात सौ पच्चास रुपये वितरण की गई। किसानों ने किसान सलाहकारों द्वारा अवैध उगाही पर आक्रोश व्यक्त किया। कृषि पदाधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि अवैध उगाही पर अंकुश लगाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें