आठ किमी पैदल चल किया मतदान
मदन कुमार कर्ण,बाबूबरही(मधुबनी)संस:आखिरकार बुधवार देर शाम अंधराठाढी अंचल प्रशासन ने देवहार पंचायत के बिठौनी गाव अवस्थित कमला बलान नदी में नाव की व्यवस्था तो की किन्तु वह मतदाताओं के काम नही आई। नाव इतनी छोटी थी कि वह पोखर-तालाब में ही चलने लायक थी। नदी में उसपर सवार होकर अगर पांच आदमी भी चढ़ते तो उसके पलटने की आशंका थी।
कमला बलान नदी तटबंध के अंदर बसे वार्ड 6 के वोटरों ने 8 किमी की दूरी तय कर मतदान को पैदल ही पहुंचे। कई लोगों ने तो नदी मे तैरकर बूथ पर पहुंच लोकतंत्र के इस महापर्व मे अपनी भागीदारी मतदान कर सुनिश्चित किया। वहीं मतदान करने की इच्छा रहते भी उम्रदराज वोटर इतनी दूरी तय करने मे अपने को असहाय महसूस करते वोट डालने नही आए।
ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासन द्वारा यहा पर जो नाव की व्यवस्था की गई है वह खतरे से भरी है। अगर 5- 10 लोग भी इस पर सवार होते तो नाव के डूबने की आशंका से इंकार नही किया जा सकता था। नई नवेली दुल्हन भी अपना मत नहीं डाल सकी।