चहुं ओर ईद का उत्साह
मधुबनी, संस : इस्लाम धर्मावलंबियों में ईद पर्व को लेकर काफी उल्लास देखा जा रहा है। ईद को ले बाजार में चहल-पहल रही। सेवई फल, कपड़े, इत्र, टोपी, चूड़ी, मेंहदी सहित श्रृंगार प्रसाधन की दुकानों पर सोमवार देर रात तक जमकर खरीदारी होती रही। शहर के कई मस्जिद व उसके आसपास रंग-बिरंगे झालर से सजाए गए हैं। मेंहदी की तैयारी में व्यस्त युवतियां व महिलाएं ईद पर मिठी सेवई, खीर, पुलाव सहित दूध के अन्य व्यंजनों की तैयारी व्यस्त देखी गई। ईद की उल्लास से सराबोर बच्चे नए कपड़े, खिलौना की फरमाइश करते रहे।
अल्लाह का मेहमान होता नमाजी
अमानुल्लाह खान कहते हैं कि ईद के दिन नमाजी अल्लाह का मेहमान होता है। ईद की नमाज अदा करने से पूर्व नवाजी को घर तैयार मीठी सेवइया खाना अनिवार्य होता है। नमाजी को नए कपड़े व टोपी पहन इत्र लगाकर नमाज अदा करना जरूरी होता है। ईद की नमाज ऐसे ही रोजेदार करते हैं जो सभी रोजा रखते हैं। अनियमित रूप से रोजा रखने वालों के लिए ईद के नमाज का कोई मतलब नहीं होता है। कई जगहों पर ईद मिलन का आयोजन किया जाता है। जिसमें लोग मतभेदों को भूलकर एक-दूसरे से गले मिलते हैं।