भैरवा के जलाभिषेक पर बनेगी डाक्यूमेंट्री
By Edited By: Published: Mon, 07 Jul 2014 07:30 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jul 2014 07:30 PM (IST)
बिस्फी (मधुबनी), संस : भैरवा स्थित प्रसिद्ध उगना महादेव स्थान पर सावन माह में होने वाले जलाभिषेक की डाक्यूमेंट्री फिल्म तैयार की जाएगी। बेनीपंट्टी एमडीओ मिथिलेश मिश्र ने बताया कि इस डाक्यूमेंट्री में भैरवा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ यहां के जलाभिषेक के विभिन्न पहलुओं को भी दर्शाया जाएगा। यह फिल्म प्रखंड क्षेत्र की सभी 28 पंचायतों में प्रदर्शित की जाएगी। इससे सांप्रदायिक सौहार्द बनाने में बल मिलेगा। एसडीओ श्री मिश्र कोकिल चौक से बैंगरा तक की सड़क का निरीक्षण कर इसे मरम्मत कराने का आश्वासन भी दिया। इससे कांवरियों को सहुलियत मिलेगी। वहीं दूसरी ओर सोमवार को एएसपी अजय कुमार पांडेय ने बलहा घाट से भैरवा मंदिर परिसर तक भ्रमण कर स्थिति की समीक्षा की। बिस्फी थानाध्यक्ष रामचन्द्र चौपाल को उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें