नाबालिग लड़की का अपहरण, मामला दर्ज
By Edited By: Published: Sun, 13 Apr 2014 09:23 PM (IST)Updated: Sun, 13 Apr 2014 09:23 PM (IST)
हरलाखी(मधुबनी), संसू :
हरलाखी प्रखंड क्षेत्र स्थित बिसौल गाव से एक 16 वर्षीय पुत्री का अपहरण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार थाना को दिये गए आवेदन में लड़की के पिता ने कहा है कि विगत कुछ दिन पहले मेरी पुत्री संध्या समय में शौच को गई थी जो अबतक नहीं लौटी है। लड़की के पिता के द्वारा काफी खोजबीन के बाद पता चला कि गाव के ही रविशकर उर्फ संतोष यादव, पप्पू यादव व रीता देवी ने लड़की का अपहरण कर लिया है। वहीं हरलाखी थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि काड संख्या 23/14 दर्ज कर मामले की जाच की जा रही है एवं जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें