पुरैनी के भी दो पंचायतों में घुसा बाढ़ का पानी
मधेपुरा। पुरैनी प्रखंड के दो पंचायतों के कई गांवों में पानी पहुंचने से लोगों को परेशानी हो
मधेपुरा। पुरैनी प्रखंड के दो पंचायतों के कई गांवों में पानी पहुंचने से लोगों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र में लगी धान की फसल डूब गई है। प्रखंड अंतर्गत औराय पंचायत के सम्मन टोला, तालीम टोला, जुमरैली टोला, दीवान टोला, खेरहो पूर्वी व पश्चिमी तथा सपरदह पंचायत के फुलोबासा, बैसाबासा, तिरासी, मद्दतपुर बासा, जयलाल टोला आदि में बाढ़ का पानी घुस जाने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अंचलाधिकारी अशोक कुमार मंडल, प्रभारी अंचल निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, अंचल नाजीर नरेंद्र झा, उपमुखिया कैलाश रजक, पूर्व जिप सदस्य प्रतिनिधि संजय सहनी, पूर्व पंसस प्रतिनिधि मोहम्मद जुबेर आलम, शम्भू यादव आदि ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता करने का भरोसा दिया।