बाढ़ प्रभावित इलाकों में दिखने लगा तबाही का मंजर
मधेपुरा। बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। जिले के
मधेपुरा। बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। जिले के कुमारखंड, मुरलीगंज, आलमनगर व चौसा के फुलौत के तीन दर्जन गांवों में पानी पहुंच चुका है। इन गांवों के लोग बाढ़ के पानी के बीच अपने घरों में फंसे हुए हैं। उनकी मुश्किल यह है कि उनके जीवन भर की जमा पूंजी को बाढ़ ने लील ली। अब जो कुछ बचा है,उसे बचाने की लालच में फंसे हुए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों इस उम्मीद में है कि जैसे ही बाढ़ का पानी कम होगा घर सामान और बाहर निकाल लेंगे। लेकिन पानी कम नहीं हो पा रहा है। आलमनगर प्रखंड के रतवारा, खापुर, गंगापुर, इटहरी, कुंजौरी, बड़गांव, आलमनगर पूर्वी एवं आलमनगर दक्षिणी पंचायत के कई गांवों में कोसी में पानी बढ़ने से पानी धुस गया है। पेयजल के लिए लोग तरस रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्थिति काफी खराब है। जल्द ही पानी कम नहीं हुआ तो परेशानी बढ़ जाएगी।