सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरा जलवा
मधेपुरा। प्रखंड के आलमनगर पूर्वी पंचायत स्थित डीएवी स्कूल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया
मधेपुरा। प्रखंड के आलमनगर पूर्वी पंचायत स्थित डीएवी स्कूल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी मिन्हाज अहमद, जिलापार्षद सदस्य रेखा देवी विद्यालय के निदेशक नवीन कुमार, प्राचार्य माथीया, मनरेगा एकाउंटेट दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। वहीं इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि आज जरूरत है भाईचारा की। आपस में मिलजुकर ही हम समाज का भला कर सकते हैं। मौके पर बच्चों ने गीत व नृत्य से लोगों का मनोरंजन किया। मौके पर मंच संचालन शिक्षक ब्रजेश झा ने किया। वहीं इस मौके पर प्राचार्य माथीया, शिक्षक उदय कुमार, स्वरूप कुमार, संजय कुमार, अमित कुमार, मदन कुमार, संतोष झा, विजया रानी, साहिबा स्नेहा झा, रत्नप्रिया,श्याम कुमार, कोसिका, स्वर्ण प्रभा, कृष्णदेव जवाहर सहित कई लोग मौजूद थे।