धरहरा में हुई गोलीबारी मामले में दोनों पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी
मुंगेर। थाना क्षेत्र के सारोबाग में प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और गो
मुंगेर। थाना क्षेत्र के सारोबाग में प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और गोलीबारी मामले में दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक पक्ष से सरोबाग पंचायत की उप मुखिया के पति नीरू निरंजन राम ने दरियापुर विक्रमपुर निवासी चंद्रचूड़ साक्षी, मनोज ¨सह, डॉली ¨सह एवं पुष्कर ¨सह सहित दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में दिए गए आवेदन में उप मुखिया पति ने कहा कि चारों नामजद आरोपित दो अन्य अज्ञात के साथ आए और जाति सूचक गाली देते हुए मारपीट करने लगे। वहीं, चंद्रचुड़ साक्षी ने जान मारने की नियत से मेरे उपर गोली चला दी। वहीं, दूसरे पक्ष से डॉली ¨सह उर्फ संजीत ¨सह के बयान पर दरियापुर चौक निवासी संजय यादव के पुत्र गोलू उर्फ हर्ष राज, राजा यादव, नीरू निरंजन राम और बड़ी गो¨बदपुर निवासी अमित कुमार को नामजद आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। डॉली ¨सह ने चारों नामजद अभियुक्तों ने घेर लिया और मारपीट करते हुए मुखिया के कार्यालय की ओर ले जाने लगे। इस दौरान नीरू निरंजन राम और अमित कुमार ने जान मारने की नियत से गोली चला दी। जिसमें हमको बचाने आए रोहित ¨सह के सीने और जांघ में गोली लगी है। इधर, थानाध्यक्ष अविनाश चंद्र ने कहा कि दोनों पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।