बिहारीगंज में धूमधाम से मनेगी दुर्गा पूजा
मधेपुरा। दुर्गा पूजा इस वर्ष ग्यारह दिनों का होगा। बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा धूमधाम
मधेपुरा। दुर्गा पूजा इस वर्ष ग्यारह दिनों का होगा। बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर गुदड़ी बाजार व रेलवे दुर्गा मंदिर में भव्य प्रतिमा बनायी जा रही है। मां चंडिका मंदिर के पुजारी व हरिद्वार से आए पंडित राजेश झा ने बताया कि 16 वर्ष बाद शारदीय नवरात्रा 11 दिन का मनाया जाएगा। इस नवरात्रा में एक तिथि का दो दिनों तक प्रभावी रहने ऐसा योग बन रहा है। यह योग वर्ष 2000 में बना था। जो मनुष्यों के लिए शुभदायक है। उन्होंने बताया कि 10 वें दिन विजया दशमी मनाया जाता है। उसी दिन बुराई का प्रतीक रावण और मेघनाथ की वध किया जाता है। लेकिन इस बार द्वितीया तिथि दो दिन रहेगी। इसलिए एक अक्टूबर से नौ देवियों का अलग-अलग पूजन 10 दिनों तक चलेगा। ग्यारह अक्टूबर को विजया दशमी मनाया जाएगा।